बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi : May War Rest In Peace) को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ (SKF) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सच्चाई सामने रखी है।
अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी एक बयान में प्रोडक्शन कंपनी ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म को सर्टिफ़िकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए ये सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
