Border के पास Indian Army ने किया शक्ति प्रदर्शन

पाक अधिकृत कश्मीर में उथल पुथल और नियंत्रण रेखा के पार बढ़ती हलचल के बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना ने रविवार को बड़ा छद्म अभ्यास कर अपनी तैयारियों का सख्त संदेश दिया। सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी के बीच हुए इस अभ्यास ने साफ कर दिया कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी घुसपैठ, आतंकी साजिश या सीमा पार से पैदा होने वाले खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।

हम आपको बता दें कि पुंछ का भूगोल ही उसे रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बनाता है। यह जिला नियंत्रण रेखा के बेहद करीब स्थित है और कई इलाके तो ऐसे हैं जहां सीमा की दूरी महज कुछ किलोमीटर रह जाती है। पुंछ शहर से नियंत्रण रेखा की दूरी करीब दस किलोमीटर मानी जाती है, जबकि पाक अधिकृत कश्मीर का रावलाकोट क्षेत्र तो सीमा के ठीक पार करीब चार किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यही वजह है कि नियंत्रण रेखा के उस पार पैदा होने वाली हलचल का असर इस इलाके में तुरंत महसूस किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *