नितिन नवीन ने उज्जैन में मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के राम घाट पर “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत उज्जैन में मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के राम घाट पर “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित की। रामघाट, नृसिंह घाट, महाकाल लोक और कार्तिक मेला मैदानमहाकाल लोक क्षेत्र में लाखों दीयों की अलौकिक आभा ने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया।

कार्तिक मेला मैदान के पास दीयों की जगमग रौशनी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आकृति बनी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसका भी अवलोकन किया। दीपों की रोशनी से शिप्रा के घाट जगमगा उठे और पूरा वातावरण श्रद्धा, उत्साह तथा जनभागीदारी से सराबोर नजर आया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर समाज में आए बदलाव, लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन और देश के प्रति लोगों के बढ़े हुए आत्मविश्वास को देखते हुए हर वर्ग और हर परिवार के भारतवासी मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जला रहे हैं। यह दीप केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति देशवासियों के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *