महात्मा गांधी—एक ऐसा नाम, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को सत्य, अहिंसा और जनभागीदारी की नई दिशा दी। इस गांधी जयंती विशेष प्रस्तुति में जानिए मोहनदास करमचंद गांधी के बचपन से लेकर दक्षिण अफ्रीका के संघर्ष, चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन और आजादी के दौर में शांति के उनके प्रयासों तक की पूरी कहानी।
2 अक्टूबर सिर्फ गांधी जयंती नहीं, बल्कि उन विचारों को याद करने का दिन है, जिनमें सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, समानता और मानवता का संदेश छिपा है। देखिए गांधी जी के जीवन, संघर्ष और विचारों की पूरी कहानी
