दिल्ली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर छात्राओं के साथ यौन उत्पीडन को लेकर और राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने के आरोपों को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से इस मामले में जवाब मांगा और उन पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
