डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती | रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक का प्रेरणादायक सफर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे डॉ. कलाम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर तय किया।

भारतीय अंतरिक्ष और रक्षा कार्यक्रमों में उनके योगदान ने उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में पहचान दिलाई। वर्ष 2002 में भारत के 11वें राष्ट्रपति बने डॉ. कलाम ने अपना जीवन विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। बच्चों और युवाओं के प्रति उनका विशेष लगाव, सादगी भरा जीवन और विकसित भारत का सपना आज भी देश को प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *