लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं – योगी आदित्यनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कांग्रेस पर हमला बोल जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं.

सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का स्वप्न देखने वाली शक्तियां युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के स्थान पर अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं.

उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते. युवा शक्ति सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन ने राजनीति के इन मारीचों-कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *