10 साल बाद दिल्ली-NCR के प्रदूषण का नया हिसाब! 500 मीटर ग्रिड में होगी मैपिंग

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच अब इसकी वजहों का नए सिरे से वैज्ञानिक आकलन किया जा रहा है। करीब 10 साल बाद होने वाली इस नई स्टडी में पता लगाने की कोशिश होगी कि आखिर गाड़ियों, फैक्ट्रियों, सड़क की धूल, घरेलू ईंधन, पराली और कचरा जलाने जैसे स्रोतों का प्रदूषण में कितना योगदान है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के नेतृत्व में तैयार किए गए फ्रेमवर्क के तहत इस अध्ययन में 2026 को आधार वर्ष बनाया गया है। खास बात यह है कि दिल्ली-NCR को 500 मीटर × 500 मीटर के छोटे-छोटे ग्रिड में बांटकर प्रदूषण उत्सर्जन का आकलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *