दिल्ली में FAITH Tourism Conclave 2026

FAITH Tourism Conclave 2026 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ राजधानी के पर्यटन विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली “मिनी इंडिया” का स्वरूप प्रस्तुत करती है, जहां देश के लगभग सभी राज्यों के लोग अपनी संस्कृति, परंपराओं और खानपान के साथ रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को विश्वस्तरीय पर्यटन हब बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजधानी की विरासत, सांस्कृतिक विविधता और आतिथ्य को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सभी हितधारकों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ADTOI की टीम को भी बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *