Press Statement – 1 : 23 July 2016

आज जो कुछ हो रहा है वह विभिन्न राज्यों में चुनाव दर चुनाव हारे विपक्षी दलों का अपने राजनीतिक भविष्य को बचाने का प्रयास है और इस चक्कर में छात्र आंदोलन को हाईजैक करके वह पर्दे के पीछे से हिंसा फैला कर राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़कर छात्र आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं — दिल्ली भारतीय जनता पार्टी

मैं सबसे पहले प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे पेपर लीक मामले के फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रायल का स्वागत करता हूं — हर्ष मल्होत्रा

राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल एवं अन्य विपक्षी दल जवाब दें की प्रधान मंत्री आवास एवं भारतीय संसद की सुरक्षा ब्रीच करके क्या मिला पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं — हर्ष मल्होत्रा

“नीट” पेपर लीक के नाम पर शुरू आंदोलन का आज का सच यह है की “पुनः नीट” परिक्षा हो चुकी, उसका संतोषजनक रिजल्ट आ चुका और अब उस पर कोई चर्चा नही हो रही है — हर्ष मल्होत्रा

भाजपा नेतृत्व में सदा छात्र राजनीति से जुड़े नेताओं को महत्व दिया गया है और आज डूसू के दो पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्य मंत्री हैं तो श्री आशीष सूद शिक्षा मंत्री हैं जो छात्र समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं — हर्ष मल्होत्रा

हारे हताश राहुल गांधी, केजरीवाल, यादव, ठाकरे इनमे से एक का भी कभी छात्र राजनीति से रिश्ता नही रहा पर इन्हे आज छात्र राजनीति में राजनीतिक रोटियां दिखाई दे रही है — हर्ष मल्होत्रा

राहुल गांधी 10 साल की कांग्रेस सरकार में 10 प्रमुख पेपर लीक एवं अरविंद केजरीवाल गत सप्ताह “आप” की पंजाब सरकार के फारमेसिसट परिक्षा पेपर लीक से किए छात्रों के जीवन से खिलवाड़ पर जवाब दें — हर्ष मल्होत्रा

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार शिक्षा व्यवस्था के सुधार एवं विस्तार पर कितनी गम्भीर है उसका प्रमाण है 2014-15 से 2023-24 के बीच देश में 25% हाइर एजूकेशन इंस्टीट्यूट एवं 69.7% विश्वविद्यालय बढ़े हैं और उच्च शिक्षा पाने वाले अकेले दलित छात्रों की संख्या में मोदी काल भें 51.4% की वृद्धि हुई है तो ओ.बी.सी. छात्रों की संख्या में 60.2% की वृद्धि हुई है — हर्ष मल्होत्रा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि देश के युवाओं के हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा– आशीष सूद

पिछली सरकारों में पेपर लीक हुए लेकिन किसी ने करेक्टिव मेजर को उठाने का काम नहीं किया लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ही है जिसने उचित कदम उठाया और तुरंत बाद नीट का रिएग्जाम हुआ — आशीष सूद

बच्चों से निवेदन करना चाहूंगा कि अपने प्रोटेस्ट को हाईजैक नहीं होने दे क्योंकि जो लोग इस में राजनीतिक फायदा देख रहे हैं दरअसल वे अभी तक दिल्ली में अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं – आशीष सूद

दिल्ली में पिछले 10 सालों में और पंजाब में 4 सालों में अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुके केजरीवाल के बुलाने पर कोई आने वाला नहीं है, इस लिए युवाओं के सहारे अपनी राजनीतिक हित खोज रहे हैं – आशीष सूद

सरकार उन बच्चों के साथ है जिनके साथ अन्याय हुआ है इसलिए अपने आंदोलन को हाईजैक करने का अवसर उन राजनीतिक पार्टियों को ना दें जिनको आपने ही दिल्ली से उखाड़ फेंका है — आशीष सूद

भाजपा से जुड़े छात्र नेताओं का उच्च सरकारी पदों तक पहुंचना उनकी सफलता गवाह है की छात्र राजनीति में हिंसा की कोई जगह नही है — दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली 23 जुलाई : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने आज एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा की आज जो कुछ देश एवं दिल्ली में हो रहा है वह छात्र राजनीति के आलावा सब कुछ कहा जा सकता है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा की मैं सबसे पहले प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे पेपर लीक मामले के फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रायल का स्वागत करता हूं।

उन्होने कहा की आज जो कुछ हो रहा है वह विभिन्न राज्यों में चुनाव दर चुनाव हारे विपक्षी दलों का अपने राजनीतिक भविष्य को बचाने का प्रयास है और इस चक्कर में छात्र आंदोलन को हाईजैक करके वह पर्दे के पीछे से हिंसा फैला कर राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़कर छात्र आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा की राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल एवं अन्य विपक्षी दल जवाब दें की प्रधान मंत्री आवास एवं भारतीय संसद की सुरक्षा ब्रीच करके क्या मिला या फिर अब संसद में “नीट” परिक्षा पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं ?

उन्होने कहा की “नीट” पेपर लीक के नाम पर शुरू आंदोलन का आज का सच यह है की “पुनः नीट” परिक्षा हो चुकी, उसका संतोषजनक रिजल्ट आ चुका और अब उस पर कोई चर्चा नही हो रही है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, निवर्तमान अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा से लेकर दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और आज मेरे साथ पत्रकार कांफ्रेंस कर रहे श्री आशीष सूद हों सभी ने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। उन्होने कहा की भाजपा नेतृत्व में सदा छात्र राजनीति से जुड़े नेताओं को महत्व दिया गया है और आज डूसू के दो पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्य मंत्री हैं तो श्री आशीष सूद शिक्षा मंत्री हैं और हमारी प्रदेश टीम पर भी पूर्व छात्र नेताओं की छाप है जो सभी छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की आज देश में विपक्ष के पास कोई राजनीतिक सोच है नही केवल व्यक्तिवादी पार्टियां जिन्हे जनता 12 साल से नकार रही है और आज यही हारे हताश राहुल गांधी, केजरीवाल, यादव, ठाकरे इनमे से एक का भी कभी छात्र राजनीति से रिश्ता नही रहा पर इन्हे आज छात्र राजनीति में राजनीतिक रोटियां दिखाई दे रही है।

श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री आशीष सूद ने आज 2004 से 2014 की कांग्रेस की सरदार मनमोहन सिंह सरकार के दौरान हुए छात्र प्रतियोगी परिक्षा पत्र लीक की सूची जारी की और गत दिनों पंजाब की “आप” सरकार में हुए फारमेसिसट परिक्षा पर्चा लीक का जिक्र किया

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा की राहुल गांधी 10 साल की कांग्रेस सरकार में 10 प्रमुख पेपर लीक एवं अरविंद केजरीवाल गत सप्ताह “आप” की पंजाब सरकार के फारमेसिसट परिक्षा पेपर लीक से किए छात्रों के जीवन से खिलवाड़ पर जवाब दें।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार शिक्षा व्यवस्था के सुधार एवं विस्तार पर कितनी गम्भीर है उसका प्रमाण है 2014-15 से 2023-24 के बीच देश में 25% हाइर एजूकेशन इंस्टीट्यूट एवं 69.7% विश्वविद्यालय बढ़े हैं और उच्च शिक्षा पाने वाले अकेले दलित छात्रों की संख्या में मोदी काल भें 51.4% की वृद्धि हुई है तो ओ.बी.सी. छात्रों की संख्या में 60.2% की वृद्धि हुई है।

दिल्ली सरकार में शिक्षा एवं गृह मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि मैं स्वयं एक छात्र नेता रहा हूं और मुझे इस बात का आभाष भी है कि जब कोई आंदोलन शुरु होता है तो उसमें कई छात्रों की उम्मीद होती है और साथ ही कई पैरेन्ट्स की भी उम्मीदें होती है जिसको लेकर आगे बढ़ते हैं। देश की राजधानी में जो कुछ भी हुआ, हम उसे दूर से नहीं देख रहे हैं बल्कि आज सुबह ही देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

श्री आशीष सूद ने कहा कि पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी भाजपा नेताओं से साफ स्पष्ट शब्दों में बोला है कि पेपर लीक किसी भी प्रकार से बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

चाहे वह राधाकृष्णन कमेटी की बात हो या फिर आज फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात हो, हम कोई टेम्परेरी समाधान नहीं दे रहे हैं बल्कि हम उस हर आसपेक्ट को ठीक करने पर काम कर रहे हैं जिसकी जरूर दिखती हैं।

श्री सूद ने उन सभी छात्रों से निवेदन किया है कि आपका गुस्सा बिल्कुल जायज है क्योंकि आपकी श्री नरेन्द्र मोदी सरकार से उम्मीद थी एवं है और आपको विश्वास करना होगा कि मोदी सरकार में वह करेज (साहस) है जो गलतियों को ठीक कर सके और सिस्टम को बदल दें। उन्होंने कहा इसी का परिणाम है कि नीट परीक्षा का रिएग्जाम सफलता से हुआ है।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा कि री-एग्जाम बेहतर तरीके से हो उसके लिए दिल्ली सरकार ने उचित कदम उठाये, हमने कुलिंग जोन के अलावा कई अन्य सुविधा उपलब्ध करवाईं। पिछली सरकारों में पेपर लीक हुए लेकिन किसी ने करेक्टिव मेजर को उठाने का काम नहीं किया लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ही है जिसने उचित कदम उठाया और तुरंत बाद नीट का रिएग्जाम हुआ।

बच्चों से निवेदन करना चाहूंगा कि अपने प्रोटेस्ट को हाईजैक नहीं होने दे क्योंकि जो लोग इस में राजनीतिक फायदा देख रहे हैं दरअसल वे अभी तक दिल्ली में अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं और साथ ही दिल्ली में पिछले 10 सालों में और पंजाब में 4 सालों में अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुके हैं। इसलिए उनके बुलाने पर कोई आने वाला नहीं है। युवाओं के सहारे अपनी राजनीतिक हित खोज रहे हैं लेकिन दिल्ली का युवा जागरुक है और उसने पहले भी इसका प्रमाण दिया है जब एक भ्रष्टाचारी को जेल में भेजने के साथ ही दिल्ली से उखाड़ फेंकने का काम किया है।

श्री आशीष सूद ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार हर उस विद्यार्थी के साथ है जो अपने कैरियर के लिए लगातार मेहनत कर रहा है और अपने सपने और पैरेंट्स की उम्मीदों को साकार करना चाहता है। इतना ही नहीं सरकार उन बच्चों के साथ है जिनके साथ अन्याय हुआ है इसलिए अपने आंदोलन को हाईजैक करने का अवसर उन राजनीतिक पार्टियों को ना दें जिनको आपने ही दिल्ली से उखाड़ फेंका है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेस कांफ्रेंस का संचालन किया और प्रारम्भ में कहा की आज पत्रकारों के समक्ष दिल्ली भाजपा के दो ऐसे नेता हैं जिन्होने अपना समाजिक राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से किया, छात्र समस्याएं उठा कर भाजपा सहित सभी सरकारों को उन्हे हल करने को बाध्य किया, भाजपा से जुड़े छात्र नेताओं का उच्च सरकारी पदों तक पहुंचना उनकी सफलता गवाह है की छात्र राजनीति में हिंसा की कोई जगह नही है। प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता भी उपस्थित थे।

— मीडिया विभाग
9811040330

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *