दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित इस यात्रा के माध्यम से लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में देश के प्रति गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *