मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026’ का किया शुभारंभ

दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा-मुक्त बनाने के संकल्प को जन-अभियान का स्वरूप देते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026’ का शुभारंभ किया। यह विशेष स्वच्छता अभियान पूरी राजधानी में 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य राजधानी में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करना, कूड़े के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना, सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान से संबंधित ब्रोशर का भी लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *